जबलपुरदेशमध्य प्रदेश
आशीष श्रीवास्तव कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नियुक्त

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया के अनुमोदन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव द्वारा आशीष श्रीवास्तव को कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष जबलपुर शहर के पद पर नियुक्त किया गया है। कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने एवं आमजन को लाभ दिलाने हेतु पूर्व केबिनेट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व वित्तमंत्री, विधायक तरूण भानोट व विधायक विनय सक्सेना द्वारा आशीष श्रीवास्तव को बधाई प्रेषित की गई ।