जबलपुरमध्य प्रदेश

अर्पित शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी,संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

प्रशासनिक फेरबदल

जबलपुर,यशभारत। राज्य शासन द्वारा कौशल विकास संचालनालय के अधीनस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत प्राचार्य वर्ग-1 एवं वर्तमान में संभागीय आईटीआई जबलपुर में पदस्थ अर्पित शुक्ला को महत्वपूर्ण अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

शासन के आदेश के अनुसार यह व्यवस्था स्थानीय स्तर पर आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। अर्पित शुक्ला वर्तमान में संभागीय स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण एवं कौशल विकास गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार मिलने से उनके दायित्वों का दायरा और बढ़ गया है।

कौशल विकास विभाग में जारी इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न संभागों एवं संस्थानों में पदस्थ किया गया है। हालांकि जबलपुर संभाग में अर्पित शुक्ला को संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने को महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button