भोपाल

हथियारबंद लुटेरों ने व्यापारी पर किया हमला  – मामले की जांच में जुटी शाहजहानाबाद पुलिस

हथियारबंद लुटेरों ने व्यापारी पर किया हमला
– मामले की जांच में जुटी शाहजहानाबाद पुलिस
भोपाल यशभारत। शाहजहानाबाद थाना अंतर्गत कैंब्रिज स्कूल के सामने हथियारबंद लुटेरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक के सिर में चोट आई हैं। बदमाशों ने करीब 40 हजार रुपए लूट लिए। घटना की जानकारी युवक ने पुलिस में दर्ज कराई हैं। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटवी का रिकार्ड भी देखा। ईदगाह हिल्स निवासी राजेश अठवानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि घोड़ा नक्कास स्थित अपनी दुकान बंद करके स्टेट बैंक चौराहे पर पेट्रोल डलवा कर घर की ओर जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में चोट आई है हमीदिया अस्पताल में आठ से नौ टाकें लगे हैं। शाहजहानाबाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। फरियादी के मुताबिक कैश एवं अन्य दस्तावेज बैग में थे। परिजनों के मुताबिक पूर्व में भी फरियादी के भाई पर ऐसा ही हमला हो चुका है जिसकी रिपोर्ट हनुमानगंज थाना में दर्ज है। घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस गश्त की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि शहर में इस तरह की वारदातें हो रही हैं इन पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button