भोपाल

अज्ञात व्यक्ति ने पति-पत्नी के निजी पलों का वीडियो बनाकर किया वायरल -आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज

अज्ञात व्यक्ति ने पति-पत्नी के निजी पलों का वीडियो बनाकर किया वायरल
-आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
शाहपुरा इलाके में रहने वाले एक दंपति का किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल से निजी पलों को वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो एक अन्य व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, तब घटना का पता चला। सोशल वीडियो पर दंपति का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर अज्ञाता व्यक्ति और इंस्टाग्राम आईटी होल्टर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय महिला गृहणी है। कल सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर महिला और उसके पति के निजी पलों को एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने का पता चलने पर पीडि़त महिला ने थाने पहुंच कर शिकायत की थी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि करीब आठ दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमरे की खिडक़ी से उक्त वीडियो बनाया था, जब वह अपने पति के साथ थी। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने दंपति का वीडियो सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल कर दिया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने उक्त वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति और इंस्टाग्राम आईडी होल्डर के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया ग्रुप और इस्टाग्राम के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button