भोपाल

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर, युवक ने जहर खाकर जान दी  ्र-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर, युवक ने जहर खाकर जान दी
्र-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं बैरागढ़ क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक देवकी नगर निवासी संतोष साहू पुत्र हजारीलाल (65) ने कल शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
इधर, बैरागढ़ पुलिस ने बताया कि बेहटा गांव निवासी कैलाश माझी पुत्र बृजलाल (34) ने गत 14 जून को अपने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे तबियत बिगडऩे पर परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कल उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि वह बीमार रहता था, संभावता बीमारी से तंग आकर उसने जहर खाया था।
रेलवे ट्रैक पर मिली लाश-
ऐशबाग पुलिस ने बताया कि कल मोती नगर स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया। पुलिस का मनना है कि संभसत: अज्ञात व्यक्ति की पटरी पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। पुलिस उसके हुलिए के आधार पर पहचान के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button