जबलपुरमध्य प्रदेश

गुड फ्राइडे पर जबलपुर में निकली भावुक क्रूस यात्रा, प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद

एकजुटता और मानवता का दिया संदेश

जबलपुर,यशभारत। गुड फ्राइडे के अवसर पर जबलपुर नगर के मसीही समाज ने गहरी श्रद्धा और आस्था के साथ विभिन्न कैथोलिक व प्रोटेस्टेंट चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं में भाग लिया। इस दौरान ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु यीशु मसीह के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शहर में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियां तैयार की गईं, जिन्हें गुड फ्राइडे के अवसर पर निकाला गया। सुबह होली ट्रिनीटी चर्च, नेपियर टाउन से क्रूस यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

010 1

यह क्रूस यात्रा भंवरताल उद्यान, रसल चौक, राजीव गांधी चौक, ननि एवं बस स्टैंड होते हुए सेंट नार्बट स्कूल के सामने से गुजरकर पुनः चर्च प्रांगण में पहुंची, जहां क्रूस आरोहण के साथ इसका समापन हुआ। क्रूस यात्रा के दौरान प्रभु यीशु के जीवन के अंतिम क्षणों का सजीव मंचन किया गया। इसमें रोमी शासक पिलातुस द्वारा दिए गए प्राणदंड से लेकर कलवारी पर्वत पर क्रूस पर चढ़ाए जाने तक की घटनाओं को अत्यंत भावुक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

संजय मैथ्यूज ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि यह दिन प्रभु यीशु के दु:खभोग और उनके महान बलिदान की ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है, जब उन्होंने मानव जाति के पापों की मुक्ति के लिए स्वयं को क्रूस पर अर्पित कर दिया था। मसीही समाज के लोगों ने इस पावन अवसर पर प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए एकजुटता और मानवता का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026 04 03 at 13.50.20 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button