देश

गजब की रामायण भक्ति, बरोदा के किसान राजेश पटेल 19 घंटे में करते हैं पूरा रामायण पाठ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

WhatsApp Image 2025 02 24 at 08.38.37

जबलपुर, यशभारत। भगवान श्री राम के आदशों और पूरे जीवन के गुणों का बखान करने वाली रामचरितमानस रामायण तो आप सभी जानते होंगे और आप में से बहुत से लोग प्रतिदिन रामायण पढ़ते भी होंगे, बहुत से घरों में कई बार अखंड रामचरितमानस का पाठ भी होता है लेकिन हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बता रहे हैं जो एक साधारण से खेती किसानी करने वाले आम इंसान हैं लेकिन रामचरितमानस के प्रति इनकी आस्था देखकर आप भी इनके मुरीद हो जाएंगे, ऐसा इसलिए क्योंकि पनागर के बरोदा ग्राम के रहने वाले राजेश पटेल ने  कम समय में रामायण पाठ करने में  इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है.

WhatsApp Image 2025 02 24 at 08.38.41
राजेश पटेल का कहना है कि अपनी मां से रामायण पढ़ना सीखा और फिर अब रामचरितमानस के प्रति उनकी आस्था इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने अकेले ही रामायण के 108 पाठ करने का संकल्प लिया है और अभी तक वे 31पाठ अलग अलग सिद्ध स्थानों जैसे अयोध्या धाम नर्मदा तट ग्वारीघाट, नर्मदा की लहरों के बीच नाव पर सवार होकर तो बागेश्वर धाम जैसे प्रसिद्ध स्थानों पर भी रामायण का पाठ कर चुके हैं और 31  वां पाठ उन्होंने 18 फरवरी कुंभ प्रयागराज में किया है रामायण पाठ तो आपने आमतौर पर देखे होंगे लेकिन राजेश पटेल जो रामायण पाठ करते हैं उसकी खासियत यह है कि वो रामायण का पूरा पाठ अकेले ही करते हैं और एक | बार रामायण की शुरुआत करने के बाद करीब 19 से बीस

घंटे में रामायण का पाठ समाप्त करने के बाद ही उठते हैं। रामायण का पाठ अकेले पूरा करना और 19 घंटों तक एक ही जगह पर बिना किसी क्रिया के लगातार बैठे रहना अपने आप में एक साधना कहा जा सकता है और यह ऐसे किसी तरह आमतौर पर संभव नहीं हो पाता। राजेश पटेल की रामायण और भगवान श्री राम के प्रति यह आस्था अपने आप में अनोखी है और इसके चर्चे भी खूब हो रहे हैं।
राजेश पटेल का कहना है कि बहुत साल पहले उनकी मां ने कहा की तुम रामायण पढ़ा करो और मुझे रामायण पढ़ना सिखाए तो मैंने रामायण पढ़ना शुरू किया पहले थोड़ा देर बैठकर रामायण पढ़ता रहा धीरे-धीरे ईच्छा हुई की ओर बैठ के रामायण पढ़े और आज यह समय है कि मैं एक बार बैठकर पूरी रामायण पढ़ लेता हूं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button