देश

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, बाबा बर्फानी के जयकारों से गुंजा आसमान

धाम पर सुरक्षा चाक-चौबंद उधर, बालटाल और पहलगाम में पहले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। जम्मू में भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर में प्रशासन ने बुधवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Yashbharat, Jabalpur| 

अमरानाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्रीराम मंदिर से बड़ी संख्या में साधु-संतों का जत्था गुरुवार को पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले संतों और श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के जयकारे लगाए और सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की। वहीं अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना करने से पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा अर्चना की। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि हर-हर महादेव। बाबा बर्फानी के पवित्र धाम की यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

धाम पर सुरक्षा चाक-चौबंद

उधर, बालटाल और पहलगाम में पहले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। जम्मू में भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर में प्रशासन ने बुधवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आधार शिविर का दौरा कर सुरक्षा, पंजीकरण, स्वास्थ्य सेवा, लंगर, पेयजल, स्वच्छता, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

एलजी ने श्रद्धालुओं से की बातचीत

उपराज्यपाल ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान पूरा परिसर ‘चलो बुलावा आया है, बाबा बर्फानी ने बुलाया है’, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button