भोपालमध्य प्रदेश

आईएसएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा

आईएसएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा

समाज के लोगों ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग

 भोपाल, यशभारत। अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का एक विवादित बयान सामने आया, जिसको लेकर ब्राह्मण समाज में काफी रोष व्यापत है। उन्होंने ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर कहा है कि जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या संबंध नहीं बनवा देता तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। उनके इस विवादित बयान के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने संतोष वर्मा के बयान की निंदा करते हुए उनके ऊपर एफआईआर की मांग की है।वही दूसरी ओर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की महिलाएं हाथ में फरसा लेकर एमपी नगर थाने पहुंची।ब्राह्मण समाज के लोगों ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।6584e6de 5ac5 49bb 80f4 ec0e4e97049f

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button