जबलपुरमध्य प्रदेश

मुरई के बाद अब कुसली गांव में तेंदुए की दस्तक, दहशत में ग्रामीण

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम मची अफरातफरी

जबलपुर यशभारत। कटंगी के समीप मुरई ग्राम के बाद अब कुसली गांव में तेंदुए की मौजूदगी की खबर से देर शाम अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव की बस्ती से लगे खेतों और झाड़ियों के पास तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भय फैल गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और बच्चों व महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ खेतों की ओर से गांव की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण तेंदुआ झाड़ियों में ओझल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। कई ग्रामीण पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर रहे ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग को तत्काल अवगत कराया गया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम द्वारा अन्य उपकरणों की मदद से तेंदुए की तलाश की जा रही है। साथ ही संभावित स्थानों पर पिंजरा लगाने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा जा सके। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सतर्कता जरूरी है। ग्रामीणों को रात के समय अकेले बाहर न निकलने, खेतों की ओर जाने से बचने और बच्चों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी गई है।

गांव में भय व चिंता का माहौल निर्मित

तेंदुए की दस्तक से कुशली गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा, जिससे गांव में फिर से सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

किसान सिंचाई करने से कतरा रहे

कुशली गांव में ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ मटर के खेत में तेंदुआ देखें जाने के बाद खासकर रात में फसलों की सिंचाई करने वाले किसानों एवं मजदूर में दहशत बनी हुई है वह रात में सिंचाई करने से कतरा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button