भोपालमध्य प्रदेश
साहसिक पर्यटन को मिली नई रफ्तार

साहसिक पर्यटन को मिली नई रफ्तार
भोपाल, यश भारत । मध्य प्रदेश को साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड और एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भोपाल में साहसिक पर्यटन संगोष्ठी आयोजित की। इसमें 100 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लेकर नई रणनीति पर चर्चा की। पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. इलैयराजा टी ने कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप साहसिक गतिविधियों का विकास किया जा रहा है, जिससे विदेशी पर्यटक आकर्षित होंगे। अपर प्रबंध संचालक डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने कहा कि मध्य प्रदेश साहसिक पर्यटन का हृदय बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।







