कलेक्टर ऑफिस जनसुनवाई: एडीएम ने सुनीं 154 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर समाधान

कलेक्टर ऑफिस जनसुनवाई: एडीएम ने सुनीं 154 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर समाधान
भोपाल, यश भारत। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) सुमित पांडेय ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 154 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।
जनसुनवाई के दौरान एडीएम सुमित पांडेय ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित व उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता से मिलने वाले आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
एडीएम ने संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटारा सुनिश्चित करने की बात कही। जनसुनवाई के दौरान उप उपखंड अधिकारी (एसडीएम) समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।







