भोपालमध्य प्रदेश

पत्नी पर ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी पर ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

​भोपाल, यशभारत। राजधानी की हनुमानगंज थाना पुलिस ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते फुटपाथ पर इस रदात को अंजाम दिया था।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाहजहानाबाद की मदर इंडिया कॉलोनी निवासी फरियादी अजय उर्फ अज्जू अहिरवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 जून की रात करीब 10:30 बजे भोपाल टॉकीज के पास फुटपाथ पर उसके माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि पिता शिवलाल अहिरवार ने मां अल्पना उर्फ कल्पना के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से उनके चेहरे, नाक और दोनों गालों पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
​सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिवलाल अहिरवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भोपाल न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button