जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बेलखाडू के पास कंटेनर और मिनी ट्रक में भीषण भिड़ंत

बेलखाडू चौकी प्रभारी अमित मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 3:00 बजे हुआ

जबलपुर कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलखाडू चौकी के पास आज तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ 14 मील के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर और मिनी लोडिंग ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक वाहन में ही फंस गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

तड़के 3 बजे रफ्तार का कहर
बेलखाडू चौकी प्रभारी अमित मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 3:00 बजे हुआ। मिनी ट्रक (क्रमांक RJ 11 GC 8466) दमोह से माल लोड करके रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा (जबलपुर की ओर) से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर से 14 मील के पास उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा बेहद खौफनाक था।

पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही बेलखाडू पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक से घायल चालक को बाहर निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button