सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार बोले , सरकारी योजनाओं से आज भी 75% आदिवासी वंचित

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार बोले , सरकारी योजनाओं से आज भी 75% आदिवासी वंचित
भोपाल, यश भारत। रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा सत्र के 10वें दिन क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। यश भारत न्यूज़ के संवाददाता संकेत नायक से विशेष बातचीत में विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाएं कागज़ों में तो चल रही हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर आदिवासी समाज तक उनका लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी आदिवासी वर्ग के लगभग 75 प्रतिशत लोग सरकारी योजनाओं से दूर हैं। चाहे स्वास्थ्य सेवाओं की बात हो, बिजली व्यवस्था, सड़क निर्माण या अन्य बुनियादी सुविधाएं हर क्षेत्र में आदिवासी इलाकों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विधायक डोडियार ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि आदिवासी समुदाय के लोगों पर कई बार बिना ठोस कारण के गलत एफआईआर दर्ज कर दी जाती हैं, जिससे उनमें भय और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। गौरतलब है कि कमलेश्वर डोडियार ने वर्ष 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वे 16वीं विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के अलावा इस पार्टी के एकमात्र विधायक हैं।
उन्होंने कहा कि वे सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह आदिवासी समाज के अधिकारों और क्षेत्र के विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाते







