यूपी से आए युवक ने फांसी लगाकर जान दी -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

यूपी से आए युवक ने फांसी लगाकर जान दी
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
निशातपुरा थाना क्षेत्र में यूपी से अपने पैतृक मकान पर आए युवक ने रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इधर, छोला मंदिर इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक सईद कॉलोनी निवासी नुरूल हक पुत्र इम्तियाज हक (18) उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उसका सईद कॉलोनी में पैतृक मकान है। जबकि उसका परिवार यूपी में रहता है। एक दिन पहले नुरूल यूपी से भोपाल आया था। दूसरे दिन उसके अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जाता है कि वह किसी आपराधिक मामले में यूपी से फरार था, जिसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
ट्रेन की चपेट में आने से मौत:-
छोला मंदिर पुलिस ने बताया कि विदिशा निवासी रंजीत सिंह पुत्र हिम्मत सिंह (30) मजदूरी करने के लिए भोपाल आता था। कल शराब पीने के लिए भानपुर रेलवे पटरी के पास घूम रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
काटा निकालने डेम में उतरा युवक डूबा:-
पिपलानी पुलिस ने बताया कि 40 क्वाटर झुग्गी निवासी मनोज शमशेरिया पुत्र बसंत शमशेरिया (24) प्राइवेट काम करता था। कल शाम वह अपने भाई और दोस्त के साथ मछली पकडऩे के लिए हथाईखेड़ा डेम में पहुंचा था। जहां मछली पकडऩे के दौरान उसकी बंसी का काटा डेम में फंस गया। उसे लगा कि कोई बड़ी मछली फंस गई है, इसलिए वह डेम के पानी में उतर गया। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि आगे गहराई है। जब बंसी निकाले आगे बड़ा और गहरे पानी में डूब गया। जिसे बचाने के लिए भाई और उसके दोस्त ने प्रयास किया, लेकिन वह उसे बचाने में सफल नहीं हो पाए। बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसका शव पानी से बाहर निकाला।







