भोपालमध्य प्रदेश

फ्लेक्स लगा रहे युवक को हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, 15 फिट ऊंचाई से जमीन पर गिरा

फ्लेक्स लगा रहे युवक को हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, 15 फिट ऊंचाई से जमीन पर गिरा
भोपाल, यशभारत। राजधानी के जेपी नगर इलाके में आज शनिवार को फ्लेक्स लगा रहे एक युवक को हाईटेंशन लाइन से जोरदार करंट का झटका लगा । जिस से वह 15 फिट ऊंचाई से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुचायां जहा उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार दोपहर करिब 12 बजे जेपी नगर में बिजली कंपनी ऑफिस के सामने सड़क किनारे पोल पर एक युवक फ्लेक्स लगा रहा था। इसी पोल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। तभी युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिस से उसे जोरदार झटका लगा। और वह कुछ देर तक पोल पर ही तड़पता रहा, फिर नीचे गिरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button