भोपालमध्य प्रदेश

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो के खिलाफ मामला दर्ज

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो के खिलाफ मामला दर्ज
​भोपाल,यशभारत। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक पर मामूली विवाद के बाद दो आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमला और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना छोला इलाके में श्रीराम डेयरी के पास की है। 18 वर्षीय आकाश मालवीय मंगलवार की शाम अपने काम से जा रहा था। तभी, गंगा ठाकुर और सोनू नामक दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब आकाश ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने आवेश में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
​घटना के बाद घायल आकाश मालवीय ने किसी तरह थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आकाश की शिकायत पर दोनों आरोपी गंगा ठाकुर और सोनू के खिलाफ चाकूबाजी और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button