भोपालमध्य प्रदेश

कोलार में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

कोलार में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय विनोद बाथम के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विनोद ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है।

फिलहाल, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। कोलार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button