देश

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के बजरिया थाना इलाके में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
​मिली जानकारी के अनुसार, विजय नगर निवासी नीरज सिंह उम्र 36 साल पिता राम सिंह ने अपने घर के भीतर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
​सोमवार को पुलिस ने शव का पीएम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल युवक के इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की असल वजह सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button