
जबलपुर, यशभारत। शुक्रवार को पनागर के सरस्वती स्कूल में उस समय दहशत फैल गई जब एक महिला हाथ में ब्लेड लेकर स्कूल परिसर में घुस गई। महिला सीधे बच्चों के खेल के मैदान में गई और उन्हें पकड़ने की कोशिश करने लगी। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए स्कूल स्टाफतुरंत हरकत में आया और उसे घेरकर पकड़ लिया। समय रहते स्टाफकी बहादुरी और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पनागर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपनी हिरासत में ले लिया।पनागर पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है ताकि उसकी पहचान और उसके पीछे की मंशा का पता लगाया जा सके।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह महिला पहले भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। वह बच्चों को ब्लेड से डराती-धमकाती थी और उनके गले में पहने सोने-चांदी के गहने या अन्य कीमती सामान उतरवा लेती थी।







