जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
आयुध निर्माणी खमरिया में कार्य के दौरान टाइम डेटोनेटर फटा कर्मचारी घायल
जबलपुर, यश भारत।

आयुध निर्माणी खमरिया में कार्य के दौरान टाइम डेटोनेटर फटा कर्मचारी घायल
जबलपुर, यश भारत। आयुध निर्माणी खमरिया के फिलिंग अनुभाग में कार्य के दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डेटोनेटर फिलिंग कार्य के दौरान अचानक फ्लैश होने से कर्मचारी प्रथमेश ठाकुर (टीबीडब्ल्यू) के दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली झुलस गई।
घटना के तुरंत बाद कर्मचारी को आयुध निर्माणी खमरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक एवं आकस्मिक उपचार प्रदान किया गया। चिकित्सकों की सलाह पर कर्मचारी को विस्तृत जांच एवं विशेषज्ञ उपचार के लिए महाकौशल अस्पताल रेफर किया गया है।आयुध निर्माणी प्रबंधन के अनुसार घायल कर्मचारी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उपचार की निगरानी एवं चिकित्सकीय समन्वय के लिए निर्माणी के अधिकारी अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के संपर्क में हैं।







