जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पति-पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंत! मांडवा बस्ती में पति ने छत से कूदकर दी जान

जबलपुर: शहर की मांडवा बस्ती के टेंडर 2 इलाके में बुधवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए एक मामूली झगड़े ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पति ने गुस्से में आकर छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल पति को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देर रात हुई दर्दनाक घटना

गोरखपुर सीएसपी एमडी नागोतिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टेंडर 2 निवासी आकाश यादव की मौत छत से गिरने की वजह से हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात लगभग 3 बजे डायल 112 को टेंडर 2 मांडवा में एक व्यक्ति के छत से गिरने की सूचना मिली थी। डायल 112 ने घायल आकाश यादव को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, लेकिन डॉक्टर ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी ने दी घटना की जानकारी

पुलिस को मौके पर मृतक की पत्नी प्रीति यादव ने बताया कि रात के करीब 3 बजे बिल्डिंग की ऊपरी छत से नीचे गिरने की तेज़ आवाज़ आई। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो उनके पति आकाश यादव ज़मीन पर गिरे हुए थे। प्रीति ने ही डायल 112 की मदद से पति को मेडिकल कॉलेज पहुँचाया था।

झगड़े के बाद छत पर पहुँचा मृतक

पुलिस ने प्रथम दृष्टया यह बताया है कि यह घटना पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े का परिणाम है। शुरुआती जाँच में पता चला है कि झगड़ा होने के बाद पति आकाश यादव घर से बाहर चले गए थे और फिर मौका देखकर बिल्डिंग की छत पर पहुँच गए पुलिस मामले की जाँच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button