ग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ग्वालियर में युवती को गोलियों से भूना: दिनदहाड़े फायरिंग कर रहे आरोपी को पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर दबोचा

धोखे से शादी और पुरानी रंजिश का मामला 

ग्वालियर में युवती को गोलियों से भूना: दिनदहाड़े फायरिंग कर रहे आरोपी को पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर दबोचा

ग्वालियर: शुक्रवार दोपहर ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम के सामने एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। आरोपी ने युवती के चेहरे पर ताबड़तोड़ कई फायर किए, जिससे वह सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1757679451 Untitled 8 copy

घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी, जिसकी पहचान अरविंद परिहार के रूप में हुई है, को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर भी पिस्टल तान दी। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जिसके बाद आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी जब्त कर लिया है।

1757679460 Untitled 9 copy

धोखे से शादी और पुरानी रंजिश का मामला

पुलिस पूछताछ और पीड़िता नंदिनी परिहार द्वारा पहले की गई शिकायतों के अनुसार, आरोपी अरविंद परिहार ने उससे धोखे से शादी की थी, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा और बच्चों का पिता है। नंदिनी ने बताया था कि इस धोखे का पता चलने पर जब उसने विरोध किया तो अरविंद ने पहले भी उस पर हमला किया था। इस मामले को लेकर नंदिनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। नंदिनी ने यह भी आरोप लगाया था कि अरविंद और उसकी एक साथी, उसके फर्जी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे, और उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button