मेडिकल अस्पताल अधीक्षक के निवास पर फिर निकला खतरनाक सांप…. देखें… वीडियो…

जबलपुर, यशभारत। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर के अधीक्षक डॉ अरविन्द शर्मा के शासकीय निवास पर सुबह श्रमिकों द्वारा साफ सफाई का काम किया जा रहा था कि तभी एक श्रमिक की नजर सीमेंट शीट के नीचे बैठे बादामी रंग के काले काले गोल धब्बे दार सर्प पर पड़ी जो कि मानवीय आहट पाकर प्रेशर कुकर की शीटी की तरह जोर जोर से फुंफकार लगाते हुए आक्रामक हो गया। अधीक्षक डॉ अरविन्द शर्मा ने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप रसेल व्हाइपर प्रजाति का सांप है।जिसे सामान्य तया पर्रान , दबोइया, तथा घोणस कहते हैं। इस प्रजाति में मादा सर्प है ,जो कि अंडे ना देकर सीधे तौर पर सपोलों को जन्म देती है।ये पूरे भारत में सबसे ज्यादा जहरीले सर्पों में दूसरे स्थान पर आता है। और ये सर्प बेहद गुस्सैल और आक्रामक होता है। इसमें ख़तरनाक हीमोटाक्सिन जहर पाया जाता है। इसके काटने पर मांस पेशियां गंभीर रूप से प्रभावित होकर गैंगरिग की स्थिति पैदा कर देती है। सर्प दंश के दो घंटे के भीतर पीड़ित को मैडिकल उपचार मिल जाए तो पीड़ित की जान बचाई जा सकती है।







