जबलपुरमध्य प्रदेश

ग्वारीघाट में डूब क्षेत्र से सुरक्षित स्थान तक सामान पहुँचाने में होमगार्ड और सिविल डिफेंस ने की मदद

 

जबलपुर,

बारिश और बरगी बांध के गेट खोले जाने से बढ़ते जल स्तर के दौरान ग्वारीघाट में डूब क्षेत्र से पंडितों-पुजारियों एवं स्थानीय दुकानदारों को सुरक्षित स्थान तक सामान पहुँचाने में होमगार्ड के जवानों और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने सहयोग प्रदान किया।

होमगार्ड और सिविल डिफेंस के जवानों को नर्मदा तटों पर बढ़ते जलस्तर को देखते हुये जान-माल की सुरक्षा के लिये कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के निर्देश पर तैनात किया गया है। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड नीरज सिंह ठाकुर ने बताया कि सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों ने स्थानीय नागरिकों और माँ नर्मदा के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को घाटों में प्रवेश न करने एवं डूब क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की समझाइश भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि घाटों पर तैनात होमगार्ड के जवानों और सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों का डिविजनल वार्डन सुनील गर्ग, क्रिस्टोफर आयरलैंड, अभय अहिरवार भी सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App