जबलपुरमध्य प्रदेश

आंख से काजल चुराकर ले गए चोर : पुलिस लाइन से महिला कर्मी के पिता का ऑटो चोरी

जबलपुर। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब उनके लिए क्या पुलिस और क्या आम नागरिक। जिसकी एक बानगी आज सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन में उस वक्त देखने मिली जहां से अज्ञात चोर ने महिला पुलिस कर्मी के पिता का ऑटो ही पार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर, जांच में जुटी है। वहीं, इस खबर के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लोडिंग ऑटो सिविल लाइन के अंदर ब्रम्हपुत्र बिल्डिंग के सामने ही खड़ा था। जिसे दरमियानी रात चोरों ने उड़ा लिया। आश्चर्य की बात तो यह है कि अब नागरिकों के घरों के अलावा पुलिस कार्यालय व भवन भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस ने बताया कि महिला कर्मी के पिता सुखराम कुमार ने शिकायत की थी। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है।

सीसीटीव्ही में फुटेज नहीं आ रही समझ
पुलिस ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच जारी है। सिविल लाइन में लगे सीसीटीव्ही कैमरे की फुटेज समझ में नहीं आ रही है। जिसके बाद अब पुलिस आसपास की फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu