
मध्यप्रदेश सरकार अब सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देगी। आदेश जारी हो चुका है। 11 दिसंबर 1964 से 13 दिन का CL पहले से ही महिला कर्मचारियों को मिलता आ रहा है। कुल मिलाकर अब महिला कर्मचारियों को 20 CL मिलेंगी। आदेश मध्यप्रदेश शासन के उप सचिव गिरी शर्मा ने जारी किए हैं।







