जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला में जहर खाकर युवती ने दी जान, मामला संदिग्ध : प्रेम में पड़कर उठाया आत्मघाती कदम

जबलपुर, यशभारत। थाना बरेला के देवरी पटपरा में एक युवती ने सल्फास का सेवन कर अपनी जान दे दी। जब युवती के मुंह से सफेद झाग निकला तब कहीं जाकर परिजनों को पता चला। जिसके बाद पीडि़ता को तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि प्रेम में पड़कर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया। अब पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि दीपक पटैल 26 वर्ष निवासी ग्राम देवरी पटपरा बरेला ने बताया कि उसकी बहन घर में उल्टी कर रही थी उसने देखा बहन के पास सल्फ ास की गोली की डिब्बी रखी थी और उल्टी कर रही थी उसने अपनी मां को बताया एवं परिवार वालों के साथ बहन को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान बहन की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव केा पीएम हेेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। पुलिस पूरी मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button