इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ग्वालियर में कांग्रेसियों ने भरी हुंकार, लोकतंत्र बचाओ मशाल क्रांति रैली में शामिल हुए विवेक तन्खा

जबलपुर, यशभारत। ग्वालियर में युवा कांग्रेस के लोकतंत्र बचाओ मशाल क्रांति रैली निकाली गई। इस मशाल क्रांति रैली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया मुख्य रूप से शामिल रहे हैं। यह रैली गुरुवार शाम को किलागेट से हजीरा के बीच निकाली गई।

भाजपा की नीतियों के खिलाफ निकाली गई मशाल क्रांति रैली में कांग्रेसियों ने कहा कि भारत में बेरोजगारी और महंगाई बढाने के बाद देश के प्रधान मंत्री बदले की भावना के साथ कांग्रेस नेताओं पर प्रहार कर रहे हैं। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भयभीत हैं। राहुल के सवाल पूछने से डरकर असंविधानिक ढंग से लोकसभा से उनकी सदस्यता सस्पेंड कर मोदी सरकार अपनी असफलता साबित कर चुकी है। जिससे प्रदेश के युवाओं में आक्रोश ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu