जबलपुरमध्य प्रदेश

वैन में ढुल रही शराब, चौपाटी में खुलेआम बिक रही मदिरा : केंट , ओमती और मझगवां में 70 हजार रुपये की शराब जब्त

पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, कार्रवाई जारी

जबलपुर, यशभारत। शहर में इनदिनों अवैध शराब तस्करों की पौ बारह है। जिसके चलते हर क्षेत्र में माफिया सक्रिय है और मदिरा का खुलेआम व्यापार कर रहे है। जिसकी बानगी उस वक्त देखने मिली जब थाना केंट, मझगवा और ओमती पुलिस ने दबिश देकर करीब सत्तर हजार रुपये की मदिरा जब्त कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। यहां आरोपी खुलेआम वेन से शराब ढो रहे थे तो वहीं दूसरे मामले में सदर चौपाटी में तस्कर मदिरी की सप्लाई कर रहा था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

जानकारी अनुसार केंट पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि एपीआर कालोनी कटंगा के मकान में अवैध रूप से शराब रखी है । जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर तत्काल दबिश देते हुए आरोपी हरदीप सिंह सरदार 57 वर्ष निवासी एपीआर कालोनी कटंगा केण्ट को दबोच लिया। जिसके कब्जे से 42 हजार 605 रूपये की शराब जब्त की गई। इसी प्रकार थाना मझगवा पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि मारूती वेन जिसमें पीछे वाजपेयी लिखा है का चालक खिरहनी की ओर से अवैध शराब लोडकर लेकर आ रहा है । जिसके बाद पुलिस ने मारूती वेन क्रमांक एमपी 20 ए बी 0654 को रोककर चालक से नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम दीपक चौधरी 20 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 11 मझगवा तथा ड्रायवर सीट के बाजू में बैठने वाले ने अपना नाम आशीष उर्फ संटू पाण्डे उम्र 45 वर्ष निवासी मझगवां बताया । मारूती वेन की तलाशी लेने पर खाकी रंग के 2 कार्टन रखे मिले जिन्हें चैक करने पर 50-50 पाव कुल 100 पाव देशी शराब कीमती लगभग 6 हजार रूपये की बरामद की गई।

चौपटी में बेंच रहा था शराब
इसी प्रकार ओमती उप निरीक्षक व्ही.डी. द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली कि सिविक सेंटर में चैपाटी के पास एक व्यक्ति अपने पास अंग्रेजी शराब बेचने रखा है सूचना पर चैपाटी के पास सिविक सेंटर में दबिश देकर किशन धानुक 30 वर्ष निवासी सदर केण्ट को दबोचकर 8 हजार रूपये की शराब जब्त कर, कार्यवाही की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button