जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में ठंड से वृद्ध की मौत : गोकुलदास धर्मशाला में ठहरा था, विक्टोरिया में इलाज के दौरान मौत

जबलपुर, यशभारत। सिविल लाइन थाना अंतर्गत गोकुलदास धर्मशाला में ठहरे एक वद्ध की विक्टोरिया में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ठंड लगने के बाद वृद्ध की तबियत बिगड़ गयी थी। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोकुलदास धर्मशाला में एक 60 वर्षीय वृद्ध ठहरा हुआ था। जिसकी अचानक तबियत बिगड़ गयी। मोके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu