भोपालमध्य प्रदेश

किसानों के धरने से नर्मदापुरम रोड पर यातायात प्रभावित ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान, वैकल्पिक मार्गों से आने-जाने की अपील

किसानों के धरने से नर्मदापुरम रोड पर यातायात प्रभावित

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान, वैकल्पिक मार्गों से आने-जाने की अपील

भोपाल,यश भारत। नर्मदापुरम मार्ग स्थित आरआरएल तिराहा ब्रिज के उतार पर किसानों का धरना प्रदर्शन मंगलवार शाम से जारी है। धरने के चलते नर्मदापुरम रोड पर यातायात सामान्य रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है। स्थिति को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने आमजन की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं और वाहन चालकों से इन्हीं रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार नर्मदापुरम रोड से आने जाने वाले वाहन 11 मील बायपास होते हुए खजूरी कला एसओएस रोड और पिपलानी मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। वहीं मिसरोद गांव और भोपाल विश्वविद्यालय के बीच स्थित कॉलोनियों के रहवासियों को बावड़ियां कला ब्रिज के जरिए कोलार और 10 नंबर क्षेत्र की ओर आने जाने की सलाह दी गई है। एमपी नगर से नर्मदापुरम रोड की ओर जाने वाले वाहन चालक गोविंदपुरा पिपलानी पटेल नगर अथवा खजूरी कला मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। जबकि एम्स जाने वाले लोग कटारा हिल्स बागसेवनिया तथा आरआरएल ब्रिज के नीचे से बाईं ओर मुड़कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि धरना समाप्त होने तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें यातायात नियमों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्ग पर जाने से बचें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button