भोपालमध्य प्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर पूरे प्रदेश में मनेगा महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व 102 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री करेंगे योजना का शुभारंभ

गुरु पूर्णिमा पर पूरे प्रदेश में मनेगा महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व

102 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री करेंगे योजना का शुभारंभ

भोपाल, यश भारत। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को मध्यप्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस राज्यव्यापी कार्यक्रम में गुरु पूजन सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन छात्र शिक्षक संवाद तथा भारतीय गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित विभिन्न गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ भी किया जाएगा। योजना के तहत प्रदेश के 102 मेधावी छात्र छात्राओं को ₹1-1 लाख की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इनमें 51 विद्यार्थी विद्यालय स्तर और 51 विद्यार्थी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर से चयनित होंगे। प्रतियोगिता भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं 64 कलाओं महर्षि सांदीपनि और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित होगी। श्रीराम तिवारी ने कहा कि महर्षि सांदीपनि की शिक्षा और संस्कारों ने भगवान श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व को आकार दिया। नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान संस्कृति और गुरु शिष्य परंपरा से जोड़ने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की जा रही है, जिससे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनमें राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों का विकास होगा। गुरु पूर्णिमा समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पुस्तक भारतीय गुरु परंपरा के शिल्पी महर्षि सांदीपनि महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ की पुस्तक महर्षि सांदीपनि श्रीकृष्ण विद्यांजलि तथा जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी की पुस्तक सर्वांग का लोकार्पण भी किया जाएगा। साथ ही महर्षि सांदीपनि के जीवन पर आधारित एक ई बुकलेट प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button