जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला में युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी ने हाथ पकड़े दूसरे ने सीने और चेहरे पर घोंप दिया चाकू

 

जबलपुर, यशभारत। बरेला के खररघाट में पुरानी रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवक घर लौट रहा था तभी घात लगाए बैठे दो युवक उस पर टूट पड़े और जमकर मारपीट की। हत्या की नीयत से एक युवक ने पीडि़त के दोनों हाथ पकड़ लिए जबकि दूसरे युवक ने चाकू निकालकर उसके सीने और चेहरे पर दनादन वार करना शुरू कर दिया। घटना में युवक लहूलुहान हालत में मौके पर ही बेहोश हो गया। परिवारजनों को इसकी जानकारी लगी तो घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराते हुए दो आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

गौर चौकी पुलिस ने बताया राकेश कोल पिता मेवा कोल ने शिकायत दर्ज कराई वह काम करके बुधवार की रात घर लौट रहा था तभी पुराने विवाद को लेकर सुरेश और नवीन कोल मिले और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो दोनों उसके साथ लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सुरेश ने उसके हाथ पकड़ लिए और नवीन ने हत्या करने के उद्देश्य से चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button