जबलपुरमध्य प्रदेश

संजीवनी नगर से स्कूल गई किशोरी 3 दिन से लापता : परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय, सौंपी शिकायत

जबलपुर, यशभारत। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगा नगर से स्कूल गई किशोरी, तीन दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी की सहेलियों से पूछताछ की, स्कूल में पता किया। लेकिन कहीं भी किशोरी का पता नहीं चल सका। जिसके बाद थकहार कर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए आज परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत सौंपी। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानकारी अनुसार स्कूल के लिए घर से निकली 16 साल की किशोरी अचानक गायब हो गयी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं भी किशोरी का पता नहीं चल सका। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, किशोरी की पतासाजी में जुटी है। तो वहीं परिजन किशोरी की दस्तयाबी को लेकर आज एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने शिकायत दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button