जबलपुर में शादीशुदा युवक ने मारपीट कर युवती को बनाया हवस का शिकार : विवाह का रिश्ता भी तुड़वाया

जबलपुर, यशभारत। अधारताल में बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां, शादीशुदा युवक ने युवती से पहले तो जान पहचान बनाई और फिर पीडि़ता के घर में घुसकर पूरी रात ज्यादती की और सुबह फरार हो गया। जिसके बाद थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि सुहागी निवासी 37 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि वह कटनी की निवासी है और यहां रहकर बुटीक का कार्य करती है। लंबे समय से कटनी निवासी बल्लू गौतम से उसकी जान पहचान है। जो यहीं रहता है। विगत दिवस बल्लू उसके घर में घुसा और अकेला पाकर रात भर बलात्कार किया और मौके से फरार हो गया।
शादी का रिश्ता भी तुड़वाया पीडि़ता ने बताया कि बल्लू पहले से शादीशुदा है। जिसने उसका होने वाला विवाह भी जबरदस्ती तुड़वा दिया था। जिसके बाद थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में एसआई ऊषा विश्वकर्मा की टीम ने सरगर्मी से तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।







