जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पति ने छेड़ा, पत्नी ने पीटा:बाल पकड़कर पीड़िता को घसीटा

जबलपुर, यशभारत। शिवपुरी के कोलारस में शादीशुदा युवक ने एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो वह भाग गया। महिला ने उसकी पत्नी को पूरी बात बताई। इस पर आरोपी की पत्नी भड़क गई और पीड़िता की ही पिटाई कर दी। यहां मौजूद एक अन्य महिला ने भी पीड़िता से मारपीट की। इसका VIDEO भी सामने आया है। दोनों महिलाओं ने कोलारस थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी की पत्नी ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर पीड़िता की बाजार में जमकर पिटाई कर दी। दोनों ने पीड़िता के बाल पकड़कर खींचे।
आरोपी की पत्नी ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर पीड़िता की बाजार में जमकर पिटाई कर दी। दोनों ने पीड़िता के बाल पकड़कर खींचे।

पीड़िता कोलारस में ही रहती है। वह सरकारी दुकान से राशन लेने गई थी। इसी दौरान काजीखेड़ी के रहने वाले महेंद्र लोधी ने अभद्र टिप्पणी की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो महेंद्र उससे धक्का-मुक्की कर भाग गया। उसकी बाइक मौके पर ही रह गई। कुछ देर बाद महेंद्र की पत्नी बाइक देखने पहुंची। पीड़िता वहीं खड़ी थी। उसने महिला को उसके पति की हरकत बताई। लेकिन छेड़छाड़ की बात सुनकर वह उल्टा पीड़िता पर ही भड़क गई। उसने पीड़िता से हाथापाई शुरू कर दी। आरोपी की पत्नी के साथ एक अन्य महिला ने भी पीड़िता की पिटाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu