शहर की प्रतिभा डा.शची केशरी अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराएंगी परचम*

जबलपुर। संस्कारधानी की प्रतिभा डा.शची केशरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएंगी। उन्हें थाईलैंड बैंकाक में टैरो कार्ड ज्योतिष विषय पर व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है। वे इस विषय पर पीएचडी उपाधि अर्जित करने के बाद फिलहाल मेडिकल एस्ट्रोलाजी के क्षेत्र में शोध में प्रवृत्त हैं। एमएलबी स्कूल की गणित की सेवानिवृत्त व्याख्याता इंदु केशरी व डीएनजैन स्कूल के अध्यापक स्व.पीएल केशरी की पुत्री डा.केशरी ने 10 वर्ष की अल्पायु से कत्थक नृत्य की विधिवत शिक्षा ग्रहण करने के बाद सात वर्ष तक एकल नृत्य स्पर्धा में जबलपुर की प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर जीत हासिल की थी। राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय को नृत्य व नाट्य में विजय दिलाई। हिंदी टीवी सीरियल्स क्राइम पेट्रोल आदि में भी नजर आ चुकी हैं। मुंबई में कई टैरो कार्ड आदि आयोजनों का मुख्य आतिथ्य करके वे जबलपुर का नाम रोशन कर चुकी हैं।







