जबलपुरमध्य प्रदेश
माढ़ोताल में वृद्ध को लोडिड वाहन ने मारी टक्कर : खुल गया सिर, मौत

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल के राजीव गांधी नगर में बेकाबू लोडिड वाहने ने एक वृद्ध को सीधी टक्कर मारकर, बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे राहगीरों की मदद से 108 से मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि राजीव गांधीनगर में पैदल जा रहे अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वृद्ध लहूलुहान हालत में रोड किनारे पड़ा रहा। जिसके बाद मचे हड़कंप के बाद तत्काल वृद्ध को नाजुक हालत में मेडिकल में 26 सितंबर 2022 को भर्ती किया गया था। जहां चले इलाज के पांच दिन बाद वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के संबंध में पतासाजी कर रही है।







