माढ़ोताल लूट का दूसरा आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में : नशीली पार्टियों का खर्च निकालने देते थे वारदातों को अंजाम ……
15 सौ रुपये की लूट कर हुए थे फरार , पुलिस जांच जारी


जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल की शासकीय आईटीआई के सामने स्थित एक दुकान में पिस्टल अड़ाकर लूट कर, फायरिंग करने वाले शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी नशे में धुत्त थे और नशीली पार्टियों का खर्चा निकालने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। जिनके पास से पुलिस ने लूटी गई रकम जब्त कर ली है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई रोड निवासी अंकित साहू ने बताया कि उनकी आईटीआई के सामने प्रथम तल पर एमपी ऑनलाइन की शॉप है। शुक्रवार की रात जब उसका छोटा भाई अंकुर शॉप को बंद करने की तैयारी कर रहा था, तभी चेहरे पर गमछा लपेटे दो लड़के वहाँ आए और रुपए ट्रांसफ र करने की बात कहते हुए अंदर घुसकर अंकुर के माथे पर पिस्तौल अड़ा दी।
शोर-गुल सुनकर जब अंकित मौके पर पहुँचा तो देखा कि बदमाश अंकुर के साथ मारपीट कर यहाँ रखे रुपए भी लूट रहे थे। इस दौरान उन्होंने कम्प्यूटर एवं प्रिंटर्स में तोडफ़ ोड़ भी की और जब अंकित ने उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने एक के बाद एक 5 फ ायर कर भागने लगे।
शातिर लुटेरे है आरोपी
थाना प्रभारी रीना पांडेय ने बताया कि लूटकांड की वारदात के बाद सिकंदर चौधरी 34 साल निवासी चंडालभाटा और राहुल रैकवार 22 साल निवासी अधारताल के दबोच लिया गया है। दोनों ही शातिर लुटेरे हैं और अड़ीबाजी मांगकर खर्चा चलाते है। दोनों से सख्ती से पूछताछ जारी है। कयास लगाए जा रहे है कि पूछताछ में अनेक वारदातों का खुलासा हो सकता है। आरोपियों को पकडऩे में उपनिरीक्षक शिवगोपाल गुप्ता , उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, आरक्षक शशि कुमार, प्रधान आरक्षक लोकेश कुमार की मुख्य भूमिका रही।







