जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
JABALPUR NEWS-संजीवनी नगर में बड़ा हादसा टला :कॉलोनी में घुस गया बेलगाम डंपर ;अनेक मकान और दुकान- कार हुए क्षतिग्रस्त … वीडियो… देखें….
-रहवासियों में हड़कंप चालक वाहन छोड़कर भागा

जबलपुर यश भारत | संजीवनी नगर थाना अंतर्गत आज बुधवार को 11बजे एक बेलगाम लोडेड डंपर कॉलोनी की नाली में घुस गया गनीमत यह रही के हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन अनेक मकानों और दुकानों को क्षति पहुंची है क्षेत्रवासियों के गुस्से को देख कर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया|

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संजीवनी नगर मुखर्जी हॉस्पिटल के आगे तेज रफ्तार लोडर डंपर रास्ता छोड़कर कॉलोनी की नाली में घुस गया जिसके बाद वहां अनेक मकान और दुकानों को टक्कर मार दी जिससे दुकानदारों मकान मालिकों को हजारों की क्षति पहुंची है पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जब मौके पर पहुंची तब तक डंपर चालक मौके से फरार हो चुका था पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है|







