जबलपुरमध्य प्रदेश
गोरखपुर में देशी शराब बेंच रहा था माफिया, पहुंच गयी पुलिस…..मची भागमभाग….

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर शक्ति नगर चौक में देर रात पुलिस को सूचना मिली कि माफिया खुल्लमखुल्ला देशी शराब बेंच रहा है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दबिश दी तो आरोपी मदिरा बेंच रहा था, लिहाजा पुलिस ने रुककर मदिरा खरीदी और जैसे ही आरोपी को दबोचा, वह भागने लगा। जिसके बाद मौके पर भागमभाग मच गयी।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छोटे लाल चक्रवती पिता प्यारे लाल चक्रवर्ती 50 वर्ष शक्ति नगर में अवैध मदिरा बेंच रहा था। जिसके बाद आरोपी को घेराबंदी कर दबोचते हुए 18 पाव देशी और विदेशी मदिरा जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान पता चला कि आरोपी लंबे समय से इस गोरखधंधे में जुटा हुआ था।







