जबलपुरमध्य प्रदेश

न्यु लाईफ मल्टीस्पेस्लिेटी अस्पताल अग्रिकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने किया 10-10 हजार रूपये का ईनाम घोषित

जबलपुर, यशभारत। थाना विजय नगर अंतर्गत न्यु लाईफ मल्टी स्पेस्लिटी अस्पताल में हुये अग्नि हादसे में 8 लोगो की मृत्यु एवं 5 लोगों के घायल होने की घटना में जांच पर अस्पताल डायरेक्टर,प्रोपाराईटर डॉ. निशिंत गुप्ता , डॉ. सुरेश पटैल, डॉ. संजय पटेल एवं डॉ. संतोष सोनी तथा सीनियर मैनेजर विपिन पाण्डेय एवं सहायक मैनेजर राम सोनी के खिलाफ थाना विजय नगर में मामला दर्ज कर, विवेचना में लिया गया है।

एसपी सिद्धार्थ बुहुगुणा के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी विजय नगर श्रीमति संदीपिका ठाकुर के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच टीमें गठित कर लगायी गयी, गठित टीमों के द्वारा तलाश पतासाजी करते हुये एक आरोपी सहायक मैनेजर राम सोनी पिता महेन्द्र सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी रामवार्ड पनागर डॉ. संतोष सोनी 36 वर्ष निवासी महाराजपुर अधारताल को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । प्रकरण के शेष फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। फरार आरोपी 1-डॉ. निशिंत गुप्ता पिता जय मंगल प्रसाद गुप्ता निवासी म.न. 111 शीतलपुरी कालोनी उखरी कोतवाली, 2-डॉ. संजय पटेल निवासी नया पैट्रोलपंप शीतला माई के पास थाना घमापुर, 3- डॉ. सुरेश पटैल पिता जगदीश पटेल उम्र 39 वर्ष निवासी राममंदिर के पास गांधी वार्ड नरसिंहगढ जिला दमोह हाल संजीवनी नगर, 4- सीनियर मैनेजर विपिन पाण्डेय निवासी त्रिमूर्ति नगर गोहलपुर को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी में सहयोगप्रदान करने वाले को 10000-10000/- दस-दस हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button