नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव: सिहोरा – शहपुरा, बरेला पाटन में भाजपा का कब्जा, भेड़ाघाट में कांग्रेस की जीत
जबलपुर, यशभारत। सिहोरा, बरेला, शहपुरा एवं पाटन के अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने कब्जा कर लिया है जबकि भेड़ाघाट में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सिहोरा और शहपुरा नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी में भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। सिहोरा से भाजपा पूर्व विधायक दिलीप दुबे की पत्नी संध्या दुबे ने जीत हासिल की है जबकि शहपुरा से भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए शिवांगी विक्रांत सिंह और उपाध्यक्ष के शैलू सिंह ने जीत हासिल की है। बरेला में भाजपा के बीच बगावत थी जिसमें प्रतीक दुबे ने 8 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। पाटन की बात करें तो यहां आचार्य जगेंद्र सिंह ने 10 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
सिहोरा में कुल 18 पार्षद है जिसमें 10 भाजपा के , 6 कांग्रेस और दो निर्दलीय जीतकर आए हैं। सिहोरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दिलीप दुबे की पत्नी संध्या दुबे और कांग्रेस की ओर से राजेश चौबे मैदान में थे।
बरेला में भाजपा से दो उम्मीदवार
बरेला नगर परिषद चुनाव में भाजपा बगावत हो गई है। कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतारा है जबकि भाजपा की ओर से प्रतीक दुबे और दिनेश पटेल ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। यहां भाजपा के प्रतीक दुबे ने 8 वोट प्राप्त किए जबकि दिनेश पटेल को 7 वोट मिले।
पाटन में आचार्य जागेेंद्र अध्यक्ष बने
पाटन नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की ओर से अर्चना जमुना पटेल ने नामांकन दाखिल किया है जबकि भाजपा की तरफ से आचार्य जागेंद्र सिंह मैदान पर थे। यहां पर कुल 15 पार्षद है जिसमें भाजपा के 11 और कांग्रेस 2 पार्षद और एक निर्दलीय है। पाटन नगर परिषद में भी भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है।
शहपुरा में भी भाजपा की जीत
भाजपा नगर परिषद चुनाव में भाजपा लगभग जीत चुकी है। क्योंकि यहां पर भाजपा के कुल 11 पार्षद है जबकि कांग्रेस का एक। भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए शिवांगी विक्रांत सिंह और उपाध्यक्ष के शैलू सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस ने यहां प्रत्याशी नहीं उतारा है।
भेड़ाघाट में चतुर पटेल अध्यक्ष बने
भेड़ाघाट नगर परिषद का चुनाव रौचक था यहां पर कांग्रेस से भाजपा में आए महेश तिवारी को भाजपा ने अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया था और कांग्रेस की तरफ से चतुर पटेल प्रत्याशी थे। कांग्रेस के चतुर पटेल को 8 वोट मिले जब जबकि महेश तिवारी को 7 वोट।