जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
JABALPUR NEWS- रामपुर चौक में कार चालक ने गाय और बछडे को मारी टक्कर, राहगीरों ने दर्ज कराई एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के अक्सर मूक पशु शिकार बनते हैं, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं कराए जाने के कारण कार चालकों को अपनी गलती का एहसास नहीं होता। कुछ इसी तरह की एक घटना सोमवार 18 जुलाई की रात रामपुर चौक में घटित हुई। जहां तेज रफ्तार भागती चली आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही बरतते हुए चौराहे पर बछडे के साथ खड़ी गाय को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बछडेÞ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाय बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे नगर निगम के अमले की मदद से इलाज के लिए भिजवाया गया। वहीं इस मामले में नर्मदा दर्शन कर लौट रहे प्रत्यक्षदर्शी राहगीर राहुल रजक ने
आगे बढ़ते हुए दुघर्टना को अंजाम देने वाले कार क्रमांक एमपी 20 सीएम 9922 के चालक के विरुद्ध गोरखपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।







