जबलपुरमध्य प्रदेश

शराबी पति की प्रताडऩा से तंग आकर गर्भवती ने की थी आत्महत्या : फंदे पर लटका मिला था शव , आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्भवती महिला की आत्महत्या के प्रकरण में पुलिस ने जांच के उपरांत पति के खिलाफ मामला दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएसपी गोरखपुर प्रतिष्ठा राठौर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून 2022 को आरती बैरागी पति राजा बैरागी उम्र 26 साल महानद्दा के पास अपने पति के साथ रह रही थी। जिसकी दो साल की बेटी है। पीडि़ता ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया था। जिसके बाद परिजनों के कथन लिए गए। जिसमेंं यह पाया गया कि पति दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त करता था। जिसके बाद मजबूर होकर आराती ने फांसी लगा ली। जांचोपरांत आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पति ने कहा था-वह नशे में था, यह मरने की दे रही थी धमकी

तो वहीं पति राजा बैरागी ने पुलिस को बताया था कि देर रात उसकी और पत्नी आरती का झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरती फ ांसी लगाने की धमकी दे रही थी। जिसकी खबर उसने देर रात ही अपने ससुर को दी और बतलाया था कि उनकी लड़की मरने की धमकी दे रही है। बात करने के बाद जैसे ही वह कमरे में गया तब तक आरती की फं दे में लटककर मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App