इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान- मेरे कार्यकाल में धारा 40 के अधिकार SDM को देकर गलती कर दी

भोपाल कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा-जिले में बैठा अधिकारी गांव पर नियंत्रण नहीं कर सकता। इसलिए हमने ग्रामसभा के लिए कानून बनाया, ग्राम समितियां बनाई। निर्णय लेने का अधिकार जनप्रतिनिधियों को दिए, लेकिन आज सारा पंचायती राज शासकीय अधिकारी तंत्र से चल रहा है। दिग्विजय ने कहा कि मेरे कार्यकाल में एक कमी जरूर रह गई। धारा 40 के अधिकार SDM को देकर बहुत बड़ी गलती कर दी। चुने हुए जनप्रतिनिधियों या वकीलों का ही ट्रिब्यूनल बनाना चाहिए, जो निष्पक्षता से काम करें। क्योंकि जिसने SDM साहब की बात नहीं मानी उस पर धारा 144 की कार्रवाई हो जाती है। हमारी सरकार बनने पर इसमें बदलाव करेंगे। सम्मेलन में पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ,कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित अन्य नेता शामिल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button