
मध्यप्रदेश में बिजली का आंख मिचौली 2 जोड़ों पर भारी पड़ते पड़ते बच गई। हुआ यूं कि मंडप में शादी होने वाली थी। तभी लाइट चली गई। इससे दुल्हनों की अदला बदली हो गई। हालांकि फेरों के समय पता चला तो फिर तय दूल्हे के साथ ही फेरे हुए।
मामला उज्जैन के चंदूखेड़ी के पास असलाना गांव का है। जहां एक शादी समारोह के दौरान बिजली गुल हो गई। जिससे शादी में चल रही रस्मों के दौरान दो दुल्हनें आपस में बदल गईं। अंधेरा होने के कारण रस्म के दौरान वे अपने होने वाले पति के साथ नहीं बैठकर एक-दूसरे के दूल्हे के साथ बैठ गईं। जब फेरे के लिए दुल्हन को दूल्हे के पास बैठाया गया तब परिवारवालों की नजर पड़ी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। दोनों परिवार में विवाद भी हुआ। हालांकि बाद में आपस में बैठकर जिस दूल्हे से दुल्हन का रिश्ता तय हुआ था, उसके साथ फेरे करवाकर विदाई कराई।







