जबलपुरमध्य प्रदेश
बड़ी दुर्घटना टली : बेकाबू कार रोड़ छोड़कर डिवाइडर पर चढ़ी, एफआईआर दर्ज

जबलपुर, यशभारत। गोराबाजार थाना के समीप दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी। हादसे में काई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला कायम कर, रोड को बीच सड़क से क्रेन की मदद से उठाकर जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रभात 22 साल द्वारा तेज रफ्तार कार चलाते हुए डिवाइडर के ऊपर चढ़ा दी थी। आनन-फानन में क्रेन से तत्काल कार को वहां से हटवाया गया। हादसे में आरोपी युवक को भी चोटे आईं है। मामले में पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।







